निफ्टी ने सितंबर की शुरुआत एक निगेटिव नोट पर की। इसने पिछले दिन की बढ़त को गंवा दिया। कमजोर ग्लोबल रुझानों और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चिंताओं के कारण निफ्टी 1.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,543 पर बंद हुआ।

निफ्टी ने सितंबर की शुरुआत एक निगेटिव नोट पर की। इसने पिछले दिन की बढ़त को गंवा दिया। कमजोर ग्लोबल रुझानों और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चिंताओं के कारण निफ्टी 1.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,543 पर बंद हुआ।
शुक्रवार के लिए निफ्टी पर एक्सपर्ट का नजरिया
निफ्टी ने दिन के निचले स्तर से रिकवर होने पर डेली चार्ट पर एक छोटा बुलिश कैंडल बनाया। एक्सपर्ट ने कहा कि पिछले दिन (लगभग 17,400) की गैप-अप रेंज एक अहम सपोर्ट के रूप में काम करने की उम्मीद है। निफ्टी में मजबूती आने के लिए इसे 17400 के ऊपर बंद होने की जरूरत है।
Chartviewindia के मुख्य बाजार रणनीतिकार मजहर मोहम्मद ने कहा, " आज दिन भर निफ्टी की कारोबारी रेंज 17,777 और 17,401 स्तरों के बीच देखने को मिली। मंगलवार को भी निफ्टी करीब-करीब इसी रेंज में कारोबार करता दिखाई दिया था। इसलिए फिलहाल बाजार आदर्श रूप से इसी रेंज के भीतर कंसोलिडेट होता हुआ दिखाई दे सकता है।"
इंडेक्स को मजबूत बने रहने के लिए 30 अगस्त के 17,401 और 17,380 के बुलिश गैप जोन का बचाव करना होगा। अगर निफ्टी 17,380 का स्तर तोड़ता है तो इसमें कमजोरी की शुरुआत हो सकती है। इससे इंडेक्स 17,166 के हाल के निचले स्तर तक फिसल सकता है।
मोहम्मद ने कहा कि पिछले दो कारोबारी सत्रों की मजबूत चाल को देखते हुए फिलहाल ट्रेडर्स निफ्टी पर न्यूट्रल नजरिया अपना सकते हैं।
शुक्रवार के लिए बैंक निफ्टी पर एक्सपर्ट का नजरिया
आज बैंक निफ्टी 38,807 पर निगेटिव खुला। ये दिन का निचला स्तर भी रहा। दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद इंडेक्स 235 अंक गिरकर 39,301 पर बंद हुआ।
इसने डेली स्केल पर एक बुलिश कैंडल बनाई क्योंकि इसके क्लोजिंग का लेवल इसकी ओपनिंग से अधिक रहा।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया ने कहा यदि बैंक निफ्टी को 39,750 और 40,000 की ओर बढ़ना है तो इसे 39,250 के स्तर के ऊपर टिकना होगा। इसमें 39,000 और 38,888 के स्तर पर सपोर्ट नजर आ रहा है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।