Get App

Brokerage Radar: इन 3 शेयरों में निवेश का सही मौका? ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट, हो सकती है अच्छी कमाई

Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने आज कई शेयरों को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इनमें HDFC बैंक से लेकर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), और पिरामल फार्मा जैसे नाम शामिल हैं। इन रिपोर्ट के चलते दलाल स्ट्रीट पर आज ये शेयर फोकस में बने हुए हैं। आइए आनते हैं कि एक्सपर्ट्स का इन स्टॉक्स को लेकर क्या कहना है-

Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 25, 2024 पर 10:07 AM
Brokerage Radar: इन 3 शेयरों में निवेश का सही मौका? ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट, हो सकती है अच्छी कमाई
Brokerage Radar: जेफरीज ने पीरामल फार्मा के शेयर को 'खरीदने' की सलाह दी है

Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने आज कई शेयरों को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इनमें HDFC बैंक से लेकर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), और पिरामल फार्मा जैसे नाम शामिल हैं। इन रिपोर्ट के चलते दलाल स्ट्रीट पर आज ये शेयर फोकस में बने हुए हैं। आइए आनते हैं कि एक्सपर्ट्स का इन स्टॉक्स को लेकर क्या कहना है-

HSBC की HDFC Bank पर राय

ब्रोकरेज ने HDFC बैंक के शेयर को 'Buy (खरीदें)' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 2,010 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंक अपने लोन-टू-डिपॉजिट रेशियो (LDR) को तेजी से कम करने के लिए अपने लोन का 3% हिस्सा बेच सकता है। HSBC का कहना है कि बैंक के एनबीएफसी सब्सिडियरी के ऊंचे मल्टीपल को ध्यान में रखते हुए इस टारगेट में इजाफा किया गया है।

Macquarie की Bharat Electronics (BEL) पर राय

विदेशी ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने BEL को आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 350 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी FY25 के अपने अनुमानों पर कायम है और दूसरी छमाही में ऑर्डर इनफ्लो पर सभी की निगाहें हैं। मौजूदा बैकलॉग ग्रोथ को बनाए रखने के लिए पर्याप्त हैं। दूसरी तिमाही के बाद कंपनी के बयान में जिन चीजों पर ध्यान देने की जरूरत होगी, उसमें सप्लाई चेन और नए ऑर्डर शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें