BSE Bonus Share: BSE लिमिटेड के बोर्ड ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए प्रत्येक एक शेयर पर दो बोनस शेयर (2:1) जारी करने की सिफारिश की है। इस घोषणा को रविवार (30 मार्च) को सार्वजनिक किया गया। यह 2017 में लिस्टिंग के बाद दूसरी दफा है, जब BSE ने बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज BSE लिमिटेड ने 2022 में भी 2:1 बोनस शेयर जारी किए थे। अभी कंपनी ने बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट फाइनल नहीं की है।
