BSE Stock Price: इंटरनेशनल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने स्टॉक एक्सचेंज BSE के शेयरों को 'होल्ड' से 'अंडरपरफॉर्म' में डाउनग्रेड कर दिया है। ब्रोकरेज का तर्क है कि निकट-अवधि के रिस्क-रिवॉर्ड के बीच का अंतर प्रतिकूल हो गया है। हालांकि जेफरीज ने BSE शेयर के लिए टारगेट प्राइस को 2,850 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 3,500 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह 16 अक्टूबर को शेयर के बंद भाव से 22 प्रतिशत कम है।
