Get App

Budget 2024: जेफरीज ने पूंजीगत खर्च, वेल्फेयर स्कीम और एफोर्डेबल हाउसिंग पर फोकस बढ़ने का अनुमान जताया

जेफरीज ने कहा है कि RBI से मिले डिविडेंड और शानदार टैक्स कलेक्शन की वजह से सरकार के पास अपनी वित्तीय सेहत बेहतर बनाए रखने के साथ खर्च बढ़ाने की गुंजाइश है। सरकार वेल्फेयर स्कीम पर ज्यादा खर्च के साथ ही इनकम टैक्स में राहत दे सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 25, 2024 पर 1:54 PM
Budget 2024: जेफरीज ने पूंजीगत खर्च, वेल्फेयर स्कीम और एफोर्डेबल हाउसिंग पर फोकस बढ़ने का अनुमान जताया
विदेशी ब्रोकरेज फर्म Jefferies का मानना है कि बजट में एफोर्डेबल हाउसिंग, पूंजीगत खर्च, कंज्यूमर कंपनियों और इंटरेस्ट रेट के प्रति संवेदनशील सेक्टर्स के लिए ऐलान हो सकते हैं।

सरकार को अगले बजट में पूंजीगत खर्च बढ़ाने और फिस्कल कंसॉलिडेशन के बीच संतुलन बनाए रखने में ज्यादा दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने यह अनुमान जताया है। आरबीआई से मिला डिविडेंड और शानदार टैक्स कलेक्शन इसकी वजह है। फिस्कल कंसॉलिडेशन के लिए सरकार के पास करीब 40-50 बेसिस प्वाइंट्स की गुंजाइश है। इससे सरकार को कई मकसद पूरे करने में मदद मिलेगी। सरकार पूंजीगत खर्च बढ़ाने के साथ ही सामाजिक योजनाओं पर ज्यादा खर्च कर सकेगी।

इन सेक्टर्स पर बढ़ सकता है फोकस

विदेशी ब्रोकरेज फर्म Jefferies का मानना है कि बजट में एफोर्डेबल हाउसिंग, पूंजीगत खर्च, कंज्यूमर कंपनियों और इंटरेस्ट रेट के प्रति संवेदनशील सेक्टर्स के लिए ऐलान हो सकते हैं। हालांकि, आईटी और फार्मा सेक्टर पर बजट का फोकस कम हो सकता है। इनकम टैक्स कलेक्शन बढ़ने और फिस्कल स्पेस उपलब्ध होने से सरकार इनकम टैक्स में कमी कर सकती है। इससे टैक्सपेयर्स को काफी राहत मिलेगी। साथ ही कंज्यूमर स्पेंडिंग बढ़ने से इकोनॉमिक ग्रोथ में तेजी आएगी।

वेल्फेयर स्कीम पर 50,000 करोड़ बढ़ सकता है खर्च

सब समाचार

+ और भी पढ़ें