बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन तेजी, इन चारों स्टॉक्स में खरीदारी करने पर होगी तगड़ी कमाई

Bata India पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन लेने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1420 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छी कमाई हो सकती है। इसमें 43 रुपये के लेवल पर खरीदारी करें। इसमें कुछ ही दिनों में 50 से 60 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। प्रशांत सावंत ने इसमें 23 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की राय भी दी

अपडेटेड Mar 31, 2023 पर 2:12 PM
Story continues below Advertisement
PCBL पर प्रकाश दीवान ने मिडकैप सेगमेंट से 117 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में अच्छी तेजी नजर आ रही है। बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आये। बाजार को सबसे ज्यादा सहारा रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक के स्टॉक्स से मिल रहा है। निफ्टी गेनर्स के रूप में नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक, अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर शामिल हैं। ऐसे में आज बाजार में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने बाटा पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने इंडियन होटल्स में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा आशीष बहेती ने टाटा केमिकल्स पर दांव लगाया। जबकि प्रकाश दीवान ने पीसीबीएल पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Bata India

    प्रशांत सावंत ने Bata के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1420 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 43 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 50 से 60 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 23 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Indian Hotels


    सच्चितानंद उत्तेकर ने Indian Hotels पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Indian Hotels में 326 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 338 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 314 रुपये पर लगाएं।

    Stocks on Brokers Radar: रिलायंस, लुपिन, एसबीआई कार्ड और बीईएल पर हैं ब्रोकरेजेज की नजरें

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Tata Chemicals

    आशीष बहेती ने Tata Chemicals पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Tata Chemicals में 968 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 990 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 954 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः PCBL

    प्रकाश दीवान ने मिडकैप सेगमेंट से PCBL का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि PCBL के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 117 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

    (डिस्क्लोजर:  Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।