Get App

Buzzing Stocks: अशोका बिल्डकॉन से लेकर JSW एनर्जी तक, आज इंट्राडे में इन 10 शेयरों पर रखें नजर

Buzzing Stocks in News: शेयर बाजार के आज श्रीकृष्ण जन्माष्टी के दिन तेजी के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबित, निफ्टीी इंडेक्स आज करीब 62 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है

Vikrant singhअपडेटेड Aug 26, 2024 पर 9:09 AM
Buzzing Stocks: अशोका बिल्डकॉन से लेकर JSW एनर्जी तक, आज इंट्राडे में इन 10 शेयरों पर रखें नजर
Buzzing Stocks: जेएसडब्ल्यू एनर्जी को अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई से एक ऑर्डर मिला है।

Buzzing Stocks in News: शेयर बाजार के आज श्रीकृष्ण जन्माष्टी के दिन तेजी के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबित, निफ्टीी इंडेक्स आज करीब 62 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में अशोका बिल्डकॉन से लेकर ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स तक शामिल हैं।

1. ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC)

ONGC ने KG-DWN-98/2 क्लस्टर-2 संपत्ति में अपने पांचवें तेल कुएं से उत्पादन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही, कंपनी ने अपतटीय साइट से ऑनशोर टर्मिनल तक अपनी गैस निर्यात लाइन को सफलतापूर्वक चालू कर दिया है।

2. ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Transport Corporation of India)

कंपनी को 1,200 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर कुल 159 करोड़ रुपये के लिए 13,33,333 इक्विटी शेयरों के बायबैक के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से मंजूरी मिल गई है। बायबैक के लिए योग्य शेयरधारकों के नाम तय करने के लिए 4 सितंबर को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें