Get App

Buzzing Stocks: डॉ रेड्डीज से लेकर PI इंडस्ट्रीज तक, आज इन 10 शेयरों पर निवेशक रखें नजर

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 27 जून को लाल निशान में खुलने की उम्मीद है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज खबरों के दम पर जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में डॉ रेड्डीज से लेकर पीआई इंडस्ट्रीज तक शामिल हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 27, 2024 पर 9:14 AM
Buzzing Stocks: डॉ रेड्डीज से लेकर PI इंडस्ट्रीज तक, आज इन 10 शेयरों पर निवेशक रखें नजर
Buzzing Stocks: सीएसबी बैंक के शेयर में आज एक 594.5 करोड़ की एक ब्लॉक डील देखने को मिल सकती है

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 27 जून को लाल निशान में खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 49 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज खबरों के दम पर जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में डॉ रेड्डीज से लेकर पीआई इंडस्ट्रीज तक शामिल हैं।

1. डॉ रेड्डीज (Dr Reddy's)

इसकी स्विट्जरलैंड स्थित सब्सिडियरी कंपनी डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज एसए, ने हेलियन पीएलसी के निकोटिनेल और उससे जुड़े ब्रांड्स को 50 करोड़ पाउंड में खरीदने के लिए एक समझौता किया है।

2. सीएसबी बैंक (CSB Bank)

FIH मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स, एक ब्लॉक डील के जरिए 9.72% हिस्सेदारी बेच सकती है। फिलहाल इसके पास सीएसबी बैंक में 49.72% हिस्सेदारी है। FIHच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स 352.4 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर ब्लॉक डील के जरिए 595 करोड़ रुपये जुटा सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें