फार्मा सेक्टर की कंपनी विवांजा बॉयोसाइंस (Vivanza Biosciences) ने हाल ही में अपने शेयरों 1:10 के अनुपात में बांटने यानी स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) का ऐलान किया था। अब कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने इस उद्देश्य से रिकॉर्ड डेट (Record date) का भी ऐलान कर दिया है। विवांजा बॉयोसाइंस ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया, "कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की शनिवार 4 मार्च को बैठक हुई। बैठक में कंपनी के 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटने के लिए शु्क्रवार 24 मार्च 2023 को रिकॉर्ड डेट तय किया गया।"
