Get App

Capacite Infraprojects के शेयरों में 4% की तेजी, RVNL से 575 करोड़ का ऑर्डर मिलने के बाद चढ़े शेयर

FY24 की पहली तिमाही में Capacite Infraprojects का ऑपरेशन से राजस्व सालाना आधार पर 9.85 फीसदी घटकर 430 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही के दौरान नेट प्रॉफिट 32.14 फीसदी घटकर 19 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 500 बेसिस प्वाइंट घटकर 16 फीसदी हो गया

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 29, 2023 पर 3:00 PM
Capacite Infraprojects के शेयरों में 4% की तेजी, RVNL से 575 करोड़ का ऑर्डर मिलने के बाद चढ़े शेयर
कैपेसाइट इंफ्राप्रोजेक्ट्स (Capacite Infraprojects) के शेयरों में आज 29 अगस्त को 4 फीसदी की तेजी आई है।

कैपेसाइट इंफ्राप्रोजेक्ट्स (Capacite Infraprojects) के शेयरों में आज 29 अगस्त को 4 फीसदी की तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक NSE पर 2.95 फीसदी की बढ़त के साथ 202.50 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने घोषणा की है कि उसे सरकारी कंपनी रेल विकास निगम (RVNL) से 575 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस ऐलान के बाद निवेशकों ने कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी की।

ऑर्डर से जुड़ी डिटेल

कैपेसाइट इंफ्राप्रोजेक्ट्स ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि यह ऑर्डर मालदीव में एक EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) प्रोजेक्ट के लिए है। यह ऑर्डर कैपेसाइट इंफ्राप्रोजेक्ट्स और मोहन मुथा एक्सपोर्ट्स के बीच एक ज्वाइंट वेंचर उद्यम को दिया गया है। कंपनी ने कहा, “कैपेसाइट इंफ्राप्रोजेक्ट्स के पास ज्वाइंट वेंचर में 51 फीसदी हिस्सेदारी है। प्रोजेक्ट शुरू होने की तारीख से 18 महीने के भीतर पूरी होने की उम्मीद है।"

कैसे रहे तिमाही नतीजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें