सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस (SaaS) कंपनी कैपिलरी टेक्नोलोजिज इंडिया की 21 नवंबर को लिस्टिंग निराशाजनक रही। लेकिन तुरंंत ही शेयर ने 11 प्रतिशत तक की छलांग लगाई। शेयर BSE पर 2.9 प्रतिशत घाटे के साथ 560 रुपये और NSE पर 0.88 प्रतिशत घाटे के साथ 571.90 रुपये पर लिस्ट हुआ। फिर शेयर BSE पर 13 प्रतिशत और NSE पर लगभग 11 प्रतिशत तक चढ़ गया। IPO प्राइस 577 रुपये था।
