CarTrade Tech March Quarter Results: कार खरीदने, बेचने के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कारट्रेड टेक के शेयर में 6 मई को 14 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली। हालांकि बाद में तेजी की रफ्तार कम हो गई। कंपनी के शेयर में सुबह से ही तेजी थी, जो मार्च 2024 तिमाही और वित्त वर्ष 2024 के नतीजे जारी होने के बाद बढ़ गई। मार्च 2024 तिमाही में कारट्रेड टेक का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 42.7 प्रतिशत बढ़कर 24.96 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2023 तिमाही में यह 17.49 करोड़ रुपये था।
