Get App

Cedaar Textile IPO Listing: 15% के डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ शेयर, निवेशकों को घाटा, ₹113 तक आया भाव

Cedaar Textile IPO listing: सीडर टेक्सटाइल के शेयर सोमवार 7 जुलाई को NSE SME प्लेटफॉर्म पर 15 फीसदी के घाटे के साथ लिस्ट हुए। यार्न बनाने वाली इस कंपनी के शेयर एक्सचेंज पर 119 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके 140 रुपये के आईपीओ प्राइस से करीब 15 फीसदी कम है। इसके चलते आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग पर घाटा उठाना पड़ा। सीडर टेक्सटाइल के शेयरों में लिस्टिंग के बाद भी गिरावट जारी रही

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 07, 2025 पर 10:24 AM
Cedaar Textile IPO Listing: 15% के डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ शेयर, निवेशकों को घाटा, ₹113 तक आया भाव
Cedaar Textile IPO listing: सीडार टेक्सटाइल की लिस्टिंग बाजार की उम्मीदों से काफी कमजोर रही

Cedaar Textile IPO listing: सीडर टेक्सटाइल के शेयर सोमवार 7 जुलाई को NSE SME प्लेटफॉर्म पर 15 फीसदी के घाटे के साथ लिस्ट हुए। यार्न बनाने वाली इस कंपनी के शेयर एक्सचेंज पर 119 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके 140 रुपये के आईपीओ प्राइस से करीब 15 फीसदी कम है। इसके चलते आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग पर घाटा उठाना पड़ा। सीडर टेक्सटाइल के शेयरों में लिस्टिंग के बाद भी गिरावट जारी रही और ये कारोबार के दौरान ₹113.05 तक गिर गए, जो कि इश्यू प्राइस से करीब 27 रुपये या 19.25% नीचे है।

ग्रे मार्केट के उम्मीदों से कमजोर लिस्टिंग

सीडार टेक्सटाइल की लिस्टिंग बाजार की उम्मीदों से काफी कमजोर रही। लिस्टिंग से पहले इसके शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 10 रुपये यानी लगभग 7% प्रीमियम दिखा रहा था। निवेशकों को उम्मीद थी कि शेयर इश्यू प्राइस से ऊपर लिस्ट होगा, लेकिन हकीकत में उन्हें घाटा झेलना पड़ा।

IPO सब्सक्रिप्शन में दिखा था निवेशकों का भरोसा

हालांकि, सीडार टेक्सटाइल के IPO को सब्सक्रिप्शन के दौरान अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। यह इश्यू 12.26 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल निवेशकों का हिस्सा 9.73 गुना सब्सक्राइब हुआ, नॉन-इंस्टिट्यूशनल निवेशकों का हिस्सा 5.04 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 37.88 गुना बुक हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें