Get App

PSU Stocks: इन 3 सरकारी कंपनियों के कायाकल्प की तैयारी, मोदी सरकार बना रही बड़ा प्लान

मोदी सरकार अब एक और सेक्टर में सरकारी कंपनियों का कायाकल्प करने की तैयारी में है। यह सेक्टर है जनरल इंश्योरेंस का। मनीकंट्रोल को जानकारी मिली है कि सरकार 3 बड़ी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों का कायाकल्प करने की योजना में है। इसके लिए इन कंपनियों के कैपिटल जरूरतों की हाल ही में समीक्षा की गई है। और अब सरकार इन कंपनियों में खुद पैसा डालने या दूसरे तरीकों से फंड जुटाने पर विचार कर रही है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 25, 2024 पर 9:15 PM
PSU Stocks: इन 3 सरकारी कंपनियों के कायाकल्प की तैयारी, मोदी सरकार बना रही बड़ा प्लान
सरकार कुछ जनरल इंश्योरेंस कंपनियों को न्यू इंडिया एश्योरेंस के साथ मर्ज करने पर भी विचार कर रही है

मोदी सरकार अब एक और सेक्टर में सरकारी कंपनियों का कायाकल्प करने की तैयारी में है। यह सेक्टर है जनरल इंश्योरेंस का। मनीकंट्रोल को जानकारी मिली है कि सरकार 3 बड़ी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों का कायाकल्प करने की योजना में है। इसके लिए इन कंपनियों के कैपिटल जरूरतों की हाल ही में समीक्षा की गई है। और अब सरकार इन कंपनियों में खुद पैसा डालने या दूसरे तरीकों से फंड जुटाने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो यह डिफेंस, रेलवे और पावर सेक्टर के बाद सरकार का एक और बड़ा दांव हो सकता है।

मनीकंट्रोल को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक सरकार कुछ जनरल इंश्योरेंस कंपनियों को न्यू इंडिया एश्योरेंस के साथ मर्ज करने की संभावना पर भी विचार कर रही है। साथ ही इन इंश्योरेंस कंपनियों में उनके मुनाफे के अनुपात में नई पूंजी डालने पर भी विचार किया जा रहा है। इससे पहले वित्त वर्ष 2020 से 2022 के बीच सरकार ने इन नॉन-लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों में करीब 17,500 करोड़ रुपये की पूंजी डाली थी।

वैसे सरकार ने सबसे पहले वित्त वर्ष 2018 में जनरल इंश्योरेंस कंपनियों के मर्जर की योजना सबके सामने रखी थी। 2018 के बजट में इस प्रस्ताव का ऐलान भी किया गया था, लेकिन तब इसे कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिल पाई थी। हालांकि अब जानकारी मिल रही है कि, सरकार इसी योजना पर दोबारा आगे बढ़ रही है।

एक अनुमान के मुताबिक, बीमा नियामक IRDAI के नियमों को पालन करने के लिए सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों को करीब 25,000 करोड़ रुपये की जरूरत हो सकती है। खासतौर से सॉल्वेंसी से जुड़ी शर्तों को पूरा करने के लिए इस पूंजी की जरूरत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें