Get App

अभी CM भी नहीं बने चंद्रबाबू नायडू, परिवार हो गया मालामाल, 5 दिन में ₹870 करोड़ बढ़ी संपत्ति

तेलगू देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) के परिवार ने बस पिछले 5 दिन में शेयर बाजार से करीब 870 करोड़ रुपये कमाए हैं। लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी हुए थे, जिसमें TDP ने अपनी अबतक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ चंद्रबाबू नायडू का न सिर्फ आंध्र प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है, बल्कि वह केंद्र की एनडीए सरकार में भी एक 'किंगमेकर' बनकर उभरे हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 08, 2024 पर 6:38 PM
अभी CM भी नहीं बने चंद्रबाबू नायडू, परिवार हो गया मालामाल, 5 दिन में ₹870 करोड़ बढ़ी संपत्ति
चंद्रबाबू नायडू ने साल 1992 में 'हेरिटज फूड्स (Heritage Foods)' कंपनी की स्थापना की थी

तेलगू देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) के परिवार ने बस पिछले 5 दिन में शेयर बाजार से करीब 870 करोड़ रुपये कमाए हैं। लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी हुए थे, जिसमें TDP ने अपनी अबतक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ चंद्रबाबू नायडू का न सिर्फ आंध्र प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है, बल्कि वह केंद्र की एनडीए सरकार में भी एक 'किंगमेकर' बनकर उभरे हैं। नायडू की पार्टी ने 16 लोकसभा सीटें हैं और अब बीजेपी सरकार बनाने के लिए उनपर काफी हद तक निर्भर है। इससे राष्ट्रीय राजनीति में चंद्रबाबू नायडू का कद काफी बढ़ गया है और इसने उनके परिवार से जुड़ी कंपनी के शेयरों में नई जान फूंक दी है।

नायडू ने साल 1992 में 'हेरिटज फूड्स (Heritage Foods)' कंपनी की स्थापना की थी, जो डेयरी प्रोडक्ट्स के कारोबार में है। नायडू की जीत के बाद से इसके शेयर पिछले 5 दिनों से रॉकेट बने हुए हैं। पिछले 5 दिनों में यह शेयर करीब 55 फीसदी बढ़ चुका है।

एग्जिट पोल में नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) की भारी जीत की भविष्यवाणी के दो दिन बाद 3 जून को हेरिटीज फूड्स के शेयर 424 रुपये पर कारोबार कर रहा था। उसके बाद से ही शेयर लगातार ऊपर जा रहा है और आज शुक्रवार को यह 661.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ, जो इसका अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

इस तेजी के साथ ही हेरिटेज फूड्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन इस सप्ताह 2,400 करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गया। कंपनी का मार्केट कैप 7 जून को बढ़कर 6,136 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक सप्ताह पहले 3,700 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें