Get App

केमिकल स्टॉक्स पर बन रहे नए मीम्स, जानिए Sula Vineyards, NBCC और Crompton Greaves में क्या चल रहा है

केमिकल स्टॉक्स के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। धीरे-धीरे माहौल में सुधार आने के संकेत दिख रहे हैं। एनालिस्ट्स का कहना है कि केमिकल शेयरों की कीमतों में धीरे-धीरे इजाफा देखने को मिल सकता है। लंबी अवधि के लिहाज से अब भी केमिकल स्टॉक्स का आकर्षण बना हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 20, 2024 पर 10:24 AM
केमिकल स्टॉक्स पर बन रहे नए मीम्स, जानिए Sula Vineyards, NBCC और Crompton Greaves में क्या चल रहा है
एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले तीन महीनों में NBCC के स्टॉक्स में 115 फीसदी उछाल आया है, जिससे वैल्यूएशन बढ़ गई है।

केमिकल शेयरों की स्थिति आज ऐसी दिख रही है, जो करीब 2 साल पहले ITC के शेयरों की थी। इन शेयरों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स देखने को मिल रहे हैं। 2021-22 तक केमिकल शेयरों में शानदार तेजी थी। लेकिन, उसके बाद से इनका प्रदर्शन लगातार कमजोर रहा है। बुल्स का मानना है कि केमिकल स्टॉक्स को चाइना प्लस-वन पॉलिसी से काफी फायदा होगा, क्योंकि बायर्स अपने वेंडर्स बेस को डायवर्सिफाय करना चाहते हैं।

लेकिन, बेयर्स का मानना है कि चीन की इकोनॉमी में कमजोरी बढ़ने से चाइनीज केमिकल कंपनियां ग्लोबल मार्केट्स में सस्ते में अपने प्रोडक्ट्स बेचेंगी। हालांकि, इंडियन कंपनियां धीरे-धीरे पॉजिटिव हो रही हैं। Vinati Organics ने कहा है कि क्लाइंट्स के इनवेंट्री लेवल में काफी कमी आई है। FY25 से वॉल्यूम बढ़ने की उम्मीद दिख रही है। उधर, मार्केट्स के जानकारों का कहना है कि माहौल में सुधार हो रहा है, लेकिन शेयरों की कीमतों में धीरे-धीरे इजाफा होगा।

जानकारों का कहना है कि बड़ी संख्या में निवेशकों ने केमिकल स्टॉक्स में निवेश किया था। लंबे इंतजार के बाद उन्हें लॉस से उबरने या थोड़ा प्रॉफिट कमाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा ज्यादातर कंपनियां पूंजीगत खर्च कर रही हैं, जिससे मार्जिन उतना ज्यादा नहीं रहेगा, जितना यह पहले था। जहां तक लंबी अवधि की बात है तो केमिकल स्टॉक्स में अच्छी संभावना दिख रही है। लेकिन, शॉर्ट टर्म थोड़ा चैलेंजिग हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki के शेयर ने लगाया ऑल टाइम हाई, ब्रोकरेज ने घटा दिया टारगेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें