क्रिस्टोफर वुड ने अपनी नई रिपोर्ट में इंडिया के बारे में एक खास बात कही है। उन्होंने रिपोर्ट में लिखा है कि उन्होंने एशिया-पैसेफिक (जापान को छोड़) रिलेटिव रिटर्न पोर्टफोलियो में इंडिया पर मार्जिन ओवरवेट बनाए रखा है। वुड के इस रुख के कई मायनें हैं। जेफरीज में इक्विटी स्ट्रेटेजी के हेड वुड को स्टॉक मार्केट्स की गहरी समझ है। उनकी 'ग्रीड एंड फियर' रिपोर्ट दुनियाभर में काफी ज्यादा पसंद की जाती है। उन्होंने इंडिया के बारे में यह बात अपनी इसी रिपोर्ट में कही है।
