Get App

40 रुपये चढ़ेगा ये फार्मा स्टॉक, डीलर्स ने आज ऑटो और फार्मा शेयर में कराई खरीदारी

TATA MOTORS पर यतिन मोता ने कहा कि टाटा ग्रुप के इस ऑटो स्टॉक में आज डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने इस शेयर में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की राय दी है। डीलर्स को लगता है कि ये शेयर 10-15 रुपये चल सकता है। शेयर में HNIs की तरफ से नई खरीदारी देखने को मिली है

Yatin Motaअपडेटेड Jun 01, 2023 पर 8:17 PM
40 रुपये चढ़ेगा ये फार्मा स्टॉक, डीलर्स ने आज ऑटो और फार्मा शेयर में कराई खरीदारी
CIPLA में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 30-40 रुपये की पोजीशनल तेजी दिख सकती है

बाजार में वीकली एक्सपायरी के दिन कंसोलिडेशन का मूड दिखाई दिया। मिडकैप में अच्छी रौनक नजर आई। जबकि रियल्टी शेयरों में मजबूती देखने को मिली। वहीं सुस्त बाजार में मिडकैप IT शेयरों में गजब की फूर्ति देखने को मिली। TATAELXSI, ZNSAR TEECH, CYIENT में आज 5 परसेंट तक तेजी नजर आई। वहीं एफएंडओ गेनर्स की बात करें तो आज एनसीसी लिमिटेड, टाटा कम्यूनिकेशंस और इंडस टावर्स में तेजी देखने को मिली। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने सूत्रों से पड़ताल की तो पता चला कि आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने दो स्टॉक्स में जोरदार निवेश किया है। डीलर्स ने आज अपने क्लाइंट्स को टाटा मोटर्स और सिप्ला के शेयर में खरीदारी करने की राय दी।

यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि टाटा ग्रुप के इस ऑटो स्टॉक में आज डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को खरीदारी करने की राय दी। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को टाटा मोटर्स में खरीदारी करवाई। इस शेयर में डीलर्स की BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक ये शेयर 10-15 रुपये चल सकता है। HNIs की तरफ से शेयर में नई खरीदारी देखने को मिली है।

शेयर बाजार में कोई बबल नहीं बन रहा, भारत की ग्रोथ स्टोरी है दमदार- Abakkus Asset के सुनील सिंघानिया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें