Buzzing Stocks: समुद्री जहाज बनाने वाले इन 2 सरकारी कंपनियों में भारी तेजी, Q2 नतीजों से पहले रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे शेयर

समुद्री जहाज बनाने वाली दो सरकारी कंपनियों- कोचिन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders) के शेयरों में आज भारी तेजी देखने को मिली

अपडेटेड Nov 02, 2022 पर 5:22 PM
Story continues below Advertisement
Mazagon Dock आगामी 10 नवबंर को अपने सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर सकती है

समुद्री जहाज बनाने वाली दो सरकारी कंपनियों- कोचिन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders) के शेयरों में आज भारी तेजी देखने को मिली। दोनों कंपनियों के शेयरों ने आज पिछले एक सालों का अपना नया शिखर छुआ और दिन के कारोबार के दौरान इनमें 14 फीसदी तक की उछाल देखने को मिली। बाजार जानकारों को कहना है कि युद्धपोत और जंगी जहाज बनाने वाली इन कंपनियों के शेयरों में इस उम्मीद से खरीदारी बढ़ी है कि दोनों कंपनियों के सितंबर तिमाही के नतीजे काफी अच्छे रहने वाले हैं।

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर एनएसई पर आज 14.60 फीसदी की उछाल के साथ 731.25 रुपये के भाव पर बंद हुए। दिन के कारोबार के दौरान शेयरों की कीमत एक समय 749.00 रुपये तक चली गई थे, जो अब इसका पिछले 52-हफ्तों का नया उच्चतम स्तर है।

Mazagon Dock का 10 सितंबर को आएंगे नतीजे

Mazagon Dock Shipbuilders आगामी 10 नवबंर को अपने सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर सकती है। पिछले कुछ समय से डिफेंस सेक्टर पर सरकार के बढ़े फोकस को देखते हुए बाजार को कंपनी के नतीजे काफी अच्छे रहने की उम्मीद है।


यह भी पढ़ें- LIC Housing के शेयर 10% टूटे, जानिए क्यों स्टॉक में आई 2 साल की सबसे बड़ी गिरावट

मझगांव डॉक ने दिया 335% का Multibagger रिटर्न

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, 14.64 हजार करोड़ रुपये के मार्केट वैल्यू वाली एक सरकारी कंपनी है। कंपनी के साल अक्टूबर 2020 में शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुए थे और तब से अब तक यह पिछले 2 सालों में अपने निवेशकों को 335 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुकी है। सिर्फ इस साल यानी साल 2022 की शुरुआत से कंपनी के शेयरों में 157.80 फीसदी धांसू तेजी आई है।

कोचिन शिपयार्ड के शेयर 6% उछले

कोचिन शिपयार्ड के शेयर आज एनएसई पर 5.75 फीसदी बढ़कर 582 रुपये के भाव पर बंद हुए। दिन के कारोबार के दौरान शेयरों की कीमत एक समय 590.00 रुपये तक चली गई थे, जो अब इसका पिछले 52-हफ्तों का नया उच्चतम स्तर है।

मजबूत ऑर्डर बुक से बढ़ी उम्मीदें

Cochin Shipyard भी अगले कुछ दिनों में अपने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है। ICICI सिक्योरिटीज सहित कई एनालिस्ट्स मजबूत ऑर्डर बुक के दम पर इस कंपनी के नतीजे मजबूत रहने की उम्मीद कर रहे हैं। कोचिन शिपयार्ड का मार्केट कैप 7.63 हजार करोड़ रुपये है और इस साल अब तक इसके शेयरों में करीब 63.76 फीसदी की तेजी आई है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।