Coforge का प्रदर्शन 2023 में शानदार रहा। लेकिन, पिछले तीन महीनों में इसका प्रदर्शन Nifty और IT Index के मुकाबले कमजोर रहा है। कंपनी ने 3,200 करोड़ रुपये पूंजी जुटाने का ऐलान किया था। यह पैसा अधिग्रहण पर खर्च होगा। अधिग्रहण से कोफोर्ज की ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा। लेकिन, कंपनी का अधिग्रहण करने के लिए कोफोर्ज कितना पैसा चुकाती है और अधिग्रहण की जाने वाली कंपनी का मार्जिन प्रोफाइल कितना है, इसका असर आगे कोफोर्ज के शेयरों पर पड़ेगा। इसके बावजूद मुश्किल वक्त में अच्छी ग्रोथ, मजबूत ऑर्डर फ्लो और बढ़ते मार्जिन को देखते हुए कोफोर्ज का स्टॉक अट्रैक्टिव लगता है। इस वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों में कंपनी की कंस्टेंट करेंसी (CC) ग्रोथ 14.7 फीसदी रही है। तीसरी तिमाही में तिमाही दर तिमाही ग्रोथ 1.8 फीसदी रही।
