Get App

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 का m-cap ₹94433 करोड़ घटा, किसने झेला सबसे ज्यादा नुकसान

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 24,358.45 करोड़ रुपये घटकर 19,98,543.22 करोड़ रुपये रह गया। रुख के उलट भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 13,208.44 करोड़ रुपये बढ़ गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 20, 2025 पर 11:10 AM
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 का m-cap ₹94433 करोड़ घटा, किसने झेला सबसे ज्यादा नुकसान
पिछले सप्ताह BSE सेंसेक्स 742.74 अंक या 0.90 प्रतिशत नीचे आया।

सेंसेक्स की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 6 के मार्केट कैप में बीते सप्ताह कुल मिलाकर 94433.12 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। पिछले सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 742.74 अंक या 0.90 प्रतिशत नीचे आया।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में गिरावट आई। वहीं ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बजाज फाइनेंस और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मार्केट कैप बढ़ गया।

6 कंपनियों में से किसे कितना फायदा

सप्ताह के दौरान TCS का मार्केट कैप 27,334.65 करोड़ रुपये घटकर 11,54,115.65 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 24,358.45 करोड़ रुपये घटकर 19,98,543.22 करोड़ रुपये, HDFC Bank का 20,051.59 करोड़ रुपये घटकर 15,00,917.42 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का 11,888.89 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 10,83,998.73 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 7,330.72 करोड़ रुपये घटकर 5,84,789.77 करोड़ रुपये और इंफोसिस का मार्केट कैप 3,468.82 करोड़ रुपये घटकर 6,59,096.12 करोड़ रुपये रह गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें