सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 का m-cap ₹2.90 लाख करोड़ बढ़ा, कौन रहा सबसे ज्यादा फायदे में

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,384.96 अंक या 1.95 प्रतिशत के लाभ में रहा। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में Reliance Industries पहले स्थान पर कायम रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 1,38,290.85 करोड़ रुपये बढ़कर 19,72,028.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। SBI का मार्केट कैप 33,467.29 करोड़ रुपये बढ़कर 5,80,456.76 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Feb 04, 2024 पर 11:52 AM
Story continues below Advertisement
भारती एयरटेल और ITC का मार्केट कैप घट गया।

गुजरे सप्ताह में सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 का बाजार पूंजीकरण (Market Capitalisation or m-cap) 2,90,267.98 लाख करोड़ रुपये चढ़ गया। सबसे अधिक फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) रही। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,384.96 अंक या 1.95 प्रतिशत के लाभ में रहा। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), HDFC बैंक, ICICI बैंक, इंफोसिस, LIC, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई। वहीं भारती एयरटेल और ITC का मार्केट कैप घट गया।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 1,38,290.85 करोड़ रुपये बढ़कर 19,72,028.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले सप्ताह कंपनी के शेयर में 7.54 प्रतिशत का उछाल आया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) ने सप्ताह के दौरान मार्केट कैप में 57,867.9 करोड़ रुपये जोड़े और यह 14,51,307.84 करोड़ रुपये हो गया।

इसी तरह SBI (State Bank of India) का मार्केट कैप 33,467.29 करोड़ रुपये बढ़कर 5,80,456.76 करोड़ रुपये, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का 26,153.87 करोड़ रुपये बढ़कर 5,97,490.91 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का 10,522.67 करोड़ रुपये बढ़कर 7,19,033.83 करोड़ रुपये, इंफोसिस का 9,566.79 करोड़ रुपये बढ़कर 7,03,024.44 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक का 8,771.34 करोड़ रुपये बढ़कर 10,98,772.65 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 5,627.27 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,76,601.44 करोड़ रुपये हो गया।


बाकी दो कंपनियों को कितना नुकसान

इस रुख के उलट आईटीसी का मार्केट कैप 18,931.64 करोड़ रुपये घटकर 5,49,330.64 करोड़ रुपये रह गया। भारती एयरटेल के मार्केट कैप में 5,231.18 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 6,47,176.65 करोड़ रुपये पर आ गया।

Dalal Street Week Ahead: इस हफ्ते कैसा रहेगा बाजार का मूड, RBI पॉलिसी, Q3 अर्निंग्स, सर्विसेज PMI समेत ये अहम फैक्टर करेंगे तय

टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट

BSE Sensex की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: TCS, HDFC Bank, ICICI Bank, Infosys, भारती एयरटेल, LIC, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC का स्थान रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।