Market Valuation of Top Companies: टॉप 10 कंपनियों में से 8 का m-cap ₹2 लाख करोड़ घटा, देश की 2 सबसे बड़ी कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान

Top 10 Companies' Market Valuation: मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी रही। भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 29,495.84 करोड़ रुपये घटकर 6,98,440.13 करोड़ रुपये पर आ गया। HDFC Bank का मार्केट कैप 3,735.35 करोड़ रुपये बढ़कर 12,47,941.78 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Sep 08, 2024 पर 1:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 60,824.68 करोड़ रुपये घटकर 19,82,282.42 करोड़ रुपये पर आ गया।

पिछले सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के साथ देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 8 के बाजार पूंजीकरण (Market Cap or m-cap) में कुल मिलाकर 2,01,699.77 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 1,181.84 अंक या 1.43 प्रतिशत नुकसान में रहा।

बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 60,824.68 करोड़ रुपये घटकर 19,82,282.42 करोड़ रुपये पर आ गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप 34,136.66 करोड़ रुपये घटकर 16,12,762.51 करोड़ रुपये रहा।

बाकी कौन सी 6 कंपनियां रहीं नुकसान में


इसी तरह भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 29,495.84 करोड़ रुपये घटकर 6,98,440.13 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का 28,379.54 करोड़ रुपये घटकर 8,76,207.58 करोड़ रुपये, इंफोसिस का 17,061.44 करोड़ रुपये घटकर 7,89,819.06 करोड़ रुपये, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का 16,381.74 करोड़ रुपये घटकर 6,57,009.14 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का 15,169.76 करोड़ रुपये घटकर 8,51,204.65 करोड़ रुपये और आईटीसी का मार्केट कैप 250.11 करोड़ रुपये घटकर 6,27,337.65 करोड़ रुपये रहा।

फ्रंट रनिंग घोटाले में फंसी भारत की 3 कंपनियां, रिपोर्ट में लगे बड़े आरोप

किन 2 कंपनियों का m-cap बढ़ा

दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 14,179.78 करोड़ रुपये बढ़कर 6,66,919.73 करोड़ रुपये और HDFC Bank का 3,735.35 करोड़ रुपये बढ़कर 12,47,941.78 करोड़ रुपये हो गया। मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी रही। इसके बाद क्रमश: TCS, HDFC Bank, एयरटेल, ICICI Bank Infosys, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, LIC और ITC का स्थान रहा।

9 सितंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में शेयर बाजार में 8 कंपनियां लिस्ट होने वाली हैं। 9 सितंबर को BSE, NSE पर Gala Precision Engineering और NSE SME पर Jeyyam Global Foods की लिस्टिंग होगी। 10 सितंबर को BSE SME पर Naturewings Holidays के शेयर लिस्ट होंगे। 11 सितंबर को NSE SME पर Namo eWaste Management और BSE SME पर Mach Conferences and Events की लिस्टिंग होगी। 12 सितंबर को BSE, NSE पर Shree Tirupati Balajee और NSE SME पर My Mudra Fincorp के शेयर लिस्ट होंगे। 13 सितंबर को NSE SME प्लेटफॉर्म पर Vision Infra Equipment Solutions के शेयर एंट्री करेंगे।

Bengal & Assam Company दे रही ₹40 का डिविडेंड, आने वाले हफ्ते में है रिकॉर्ड डेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।