Get App

टॉप 10 कंपनियों में से 4 का m-cap ₹65671 करोड़ बढ़ा, Reliance Industries सबसे ज्यादा फायदे में

बीएसई के मानक सूचकांक सेंसेक्स में पिछले सप्ताह 175.31 अंक यानी 0.26 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। इस तेजी का फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank, ICICI Bank और भारती एयरटेल को मिला। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बीते सप्ताह m-cap 26,014.36 करोड़ रुपये बढ़कर 16,19,907.39 करोड़ रुपये हो गया। दूसरी ओर TCS का बाजार पूंजीकरण 16,484.03 करोड़ रुपये घटकर 12,65,153.60 करोड़ रुपये रह गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 26, 2023 पर 12:12 PM
टॉप 10 कंपनियों में से 4 का m-cap ₹65671 करोड़ बढ़ा, Reliance Industries सबसे ज्यादा फायदे में
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने देश की सबसे वैल्यूड कंपनी की पोजिशन बरकरार रखी है।

देश की टॉप 10 कंपनियों में से 4 का मार्केट कैप (Market Capitalisation or m-cap) पिछले सप्ताह सम्मिलित रूप से 65,671.35 करोड़ रुपये बढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) सबसे अधिक फायदे में रही। बीएसई के मानक सूचकांक सेंसेक्स में पिछले सप्ताह 175.31 अंक यानी 0.26 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। इस तेजी का फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank, ICICI Bank और भारती एयरटेल को मिला। दूसरी तरफ टॉप 10 कंपनियों में शामिल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ITC, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस को मार्केट कैप में गिरावट का सामना करना पड़ा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बीते सप्ताह m-cap 26,014.36 करोड़ रुपये बढ़कर 16,19,907.39 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान HDFC Bank का बाजार पूंजीकरण (Market Cap) 20,490.9 करोड़ रुपये बढ़कर 11,62,706.71 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का 14,135.21 करोड़ रुपये बढ़कर 5,46,720.84 करोड़ रुपये, और ICICI Bank का 5,030.88 करोड़ रुपये बढ़कर 6,51,285.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बाकी 6 कंपनियों को कितना नुकसान

दूसरी ओर TCS (Tata Consultancy Services) का बाजार पूंजीकरण 16,484.03 करोड़ रुपये घटकर 12,65,153.60 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 12,202.87 करोड़ रुपये गिरकर 4,33,966.53 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 3,406.91 करोड़ रुपये गिरकर 5,90,910.45 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक का 2,543.51 करोड़ रुपये गिरावट के साथ 5,00,046.01 करोड़ रुपये, ITC का 1,808.36 करोड़ रुपये घटकर 5,46,000.07 करोड़ रुपये और इंफोसिस का 290.53 करोड़ रुपये घटकर 5,96,391.22 करोड़ रुपये रह गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें