Get App

बाजार में कंसोलिडेशन के बाद रफ्तार, Zen टेक्नोलॉजी, MCX, ग्रासिम और ITC में कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

ITC पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 475 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 14.00 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 24 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 9 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 26, 2023 पर 1:09 PM
बाजार में कंसोलिडेशन के बाद रफ्तार, Zen टेक्नोलॉजी, MCX, ग्रासिम और ITC में कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा
Zen Technologies पर आशीष माहेश्वरी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 640 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

तीन दिनों के कंसोलिडेशन के बाद बाजार ने आज रफ्तार पकड़ी है। RIL जैसे दिग्गजों के दम पर निफ्टी 19800 के पार निकल गया। बैंक निफ्टी में भी चौथाई परसेंट की तेजी दिखा रहा है। मिडकैप, BSE Small Cap ऑर ऑटो इंडेक्स नए शिखर पर पहुंचा। ऐसे बाजार में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने आईटीसी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने ग्रासिम में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा राजेश सातपुते ने एमसीएक्स पर दांव लगाया। जबकि आशीष माहेश्वरी ने जेन टेक्नोलॉजी पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः ITC

प्रशांत सावंत ने ITC के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 475 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 14.00 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 24 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 9 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Grasim Future

सच्चितानंद उत्तेकर ने Grasim पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Grasim में 1844 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1855/1880 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1824 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें