Get App

Craftsman Automation के शेयरों में तेजी, कंपनी ने ₹1,200 करोड़ जुटाने के लिए QIP किया लॉन्च

Craftsman Automation Shares: क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन के शेयर आज 19 जून को शुरुआती कारोबार में 1.5 फीसदी तक उछल गए। कंपनी ने एक दिन पहले ही 1,200 करोड़ रुपये जुटाने के लिए QIP लॉन्च करने का ऐलान किया था। बोर्ड ने 4,426.11 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस के साथ QIP को मंजूरी दी, जो इसके मंगलवार के बंद भाव से करीब 7% कम है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 19, 2024 पर 10:51 AM
Craftsman Automation के शेयरों में तेजी, कंपनी ने ₹1,200 करोड़ जुटाने के लिए QIP किया लॉन्च
Craftsman Automation Shares: पिछले एक साल में इस शेयर ने 18 फीसदी रिटर्न दिया है

Craftsman Automation Shares: क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन के शेयर आज 19 जून को शुरुआती कारोबार में 1.5 फीसदी तक उछल गए। कंपनी ने एक दिन पहले ही 1,200 करोड़ रुपये जुटाने के लिए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च करने का ऐलान किया था। बोर्ड ने 4,426.11 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस के साथ QIP को मंजूरी दी, जो इसके मंगलवार के बंद भाव से करीब 7 फीसदी कम है।

इससे पहले अप्रैल में क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन ने राजस्थान के भिवंडी में एक ग्रीनफील्ड प्लांट लगाने के लिए 150 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश की योजना की घोषणा की थी। नए प्लांट से कंपनी के तीनों प्रमुख वर्टिकल - पावरट्रेन, एल्युमीनियम प्रोडक्ट और इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग की ग्रोथ को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन ने कहा था कि भिवाड़ी में बन रहा प्लांट 'उत्तर भारत में बड़े और बढ़ते व्यापार के मौकों को भुनाने के लिए उसकी तरफ से किया गया एक रणनीतिक निवेश है।'

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एस रवि ने कहा, "फरीदाबाद में हमारे पास पहले से प्लांट हैं। अब एक और प्लांट के होने से हमें अपने ग्राहकों को बेहतर और तेजी से सेवा मुहैया करने, उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति मजबूत करने और आने वाले सालों में एक महत्वपूर्ण बिजनेस के रूप में उभरने में मदद मिलेगी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें