Market Outlook: बाजार के आगे की चाल पर बात करते हुए INVASSET PMS के पार्टनर और रिसर्च हेड अनिरुद्ध गर्ग ने कहा कि मेरा मानना है कि बाजार में खबरें चाहें वो पॉजिटिव हो या नेगिटिव हो वह एक सपोर्ट का काम करती है। कहीं ना कहीं हमें लगता है कि बाजार बाटम आउट हो चुका है। यहां से हमारा टारगेट आने वाले 1- 2 महीने के लिए 26300 के ऊपर का हैं। अनिरुद्ध गर्ग ने आगे कहा कि ट्रंप टैरिफ के असर का आकलन करना मुश्किल है। 24400- 24500- 24600 के आसपास जो बॉटम बना है वो बाजार के लिए एक लॉन्ग टर्म सपोर्ट एक्ट करेगी।
