भारतीय शेयर बाजार नया शिखर छूने को तैयार है। मिडकैप-स्मॉलकैप इंडेक्स तो रिकॉर्ड हाई पर पहुंच चुके हैं। ऑटो, बैंक और FMCG इंडेक्स भी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। अगर गौर से देखें तो चौथी तिमाही में सबसे शानदार नतीजे बैंकिंग और फाइनेंस कंपनियों ने दिए हैं। कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं की क्या यह शानदार सफर आगे भी जारी रहेगा? इसका जवाब शायद CRISIL के पास है। क्रिसिल की ताजा रिपोर्ट कहती है कि NBFCs और माइक्रो फाइनेंस कंपनियां चालू वित्तीय साल में भी सुपरस्टार परफॉर्मेंस देंगी। NBFCs और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों में CRISIL ने ऐसा क्या देखा है,आज इसी पर Crisil के सीनियर डायरेक्टर और चीफ रेटिंग ऑफिसर कृष्णन सीतारमण ने सीएनबीसी-आवाज़ के साथ एक लंबी बातचीत की है। यहां हम इसी बातचीत का संपादित अंश दे रहे हैं।
