Get App

CSB Bank में दिखा 16% का बंपर उछाल, शेयर 52 वीक के नए हाई पर; Q3 में अच्छे ​बिजनेस से बढ़ी खरीद

CSB Bank Share Price: दिसंबर 2025 तिमाही में बैंक की लोन बुक सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़ गई। डिपॉजिट्स की ग्रोथ सालाना आधार पर 21 प्रतिशत रही। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 40 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 4:35 PM
CSB Bank में दिखा 16% का बंपर उछाल, शेयर 52 वीक के नए हाई पर; Q3 में अच्छे ​बिजनेस से बढ़ी खरीद
CSB Bank Ltd का मार्केट कैप 9700 करोड़ रुपये हो गया है।

सीएसबी बैंक लिमिटेड के शेयरों में 5 जनवरी को दिन में 19 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर 574.70 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। बाद में 16 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 560.45 रुपये पर सेटल हुआ। बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद अपने बिजनेस को लेकर अपडेट दिया था। इस अपडेट के मुताबिक, दिसंबर 2025 तिमाही में बैंक की लोन बुक एक साल पहले के मुकाबले 29 प्रतिशत बढ़कर 37208 करोड़ रुपये हो गई।

गोल्ड लोन बुक 46 प्रतिशत बढ़कर 19,023 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। डिपॉजिट ग्रोथ सालाना आधार पर 21 प्रतिशत रही और ये 40,460 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। टर्म डिपॉजिट एक साल पहले से 27 प्रतिशत बढ़कर 32,144 करोड़ रुपये हो गए। करेंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट (CASA) डिपॉजिट्स की ग्रोथ 3.4 प्रतिशत रही।

केरल स्थित CSB Bank को पहले कैथोलिक सीरियन बैंक के नाम से जाना जाता था। इसकी केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में अच्छी मौजूदगी है। CSB Bank दिसंबर 2019 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुआ था। इसका 409.68 करोड़ रुपये का IPO 86.91 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

शेयर एक सप्ताह में 32 प्रतिशत चढ़ा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें