Cummins India Q4 Results: दमदार नतीजों से 12% उछला स्टॉक, हर शेयर पर मिलेगा ₹46 का डिविडेंड

Cummins India Q4 Results: कमिंस इंडिया के मार्च तिमाही नतीजे बाजार के अनुमान से बेहतर रहे हैं। कंपनी का मुनाफा 25 प्रतिशत बढ़ा है और 46 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड डिविडेंड का ऐलान किया गया है। इसके बाद शेयर 12 प्रतिशत तक उछलकर नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

अपडेटेड May 27, 2026 पर 3:32 PM
Story continues below Advertisement
कमिंस इंडिया का शेयर 11.68 प्रतिशत बढ़कर 6,051.50 रुपये पर बंद हुआ।

Cummins India Q4 Results: कमिंस इंडिया लिमिटेड के शेयरों में बुधवार, 27 मई को जोरदार खरीदारी देखने को मिली। कंपनी का शेयर करीब 12 प्रतिशत तक उछल गया और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इसकी वजह मार्च तिमाही के नतीजों का उम्मीद से बेहतर रहना है।

25% बढ़ा कमिंस का मुनाफा

मार्च तिमाही में कमिंस इंडिया का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 650 करोड़ रुपये रहा। यह आंकड़ा बाजार की उम्मीदों से काफी बेहतर रहा। CNBC-TV18 के सर्वे में एनालिस्टों ने 545.2 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।


रेवेन्यू भी उम्मीद से ज्यादा

तिमाही के दौरान कमिंस इंडिया का रेवेन्यू बढ़कर 3,011 करोड़ रुपये रहा। यह भी बाजार के अनुमान 2,824.3 करोड़ रुपये से अधिक है।

EBITDA से पहले कंपनी की कमाई 23.4 प्रतिशत बढ़कर 642 करोड़ रुपये पहुंच गई। EBITDA मार्जिन लगभग स्थिर रहा। मार्च तिमाही में मार्जिन 21.3 प्रतिशत रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 21.2 प्रतिशत था।

डिविडेंड का ऐलान

कमिंस इंडिया के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 46 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है। यह कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा डिविडेंड है। यह फरवरी में घोषित 20 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड के अतिरिक्त होगा।

हालांकि, फाइनल डिविडेंड को आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी मिलना जरूरी है। मंजूरी मिलने के बाद पात्र निवेशकों को 4 सितंबर 2026 तक इसका भुगतान कर दिया जाएगा।

रिकॉर्ड स्तर पर शेयर

नतीजों के बाद कमिंस इंडिया का शेयर 11.68 प्रतिशत बढ़कर 6,051.50 रुपये पर बंद हुआ। इसने आज 6,099  रुपये का अपना रिकॉर्ड उच्च स्तर भी बनाया। साल 2026 में अब तक यह शेयर करीब 35 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। वहीं, 1 साल में यह 103.64% चढ़ा है।

कमिंस इंडिया का बिजनेस

कमिंस इंडिया औद्योगिक और ऑटोमोटिव सेक्टर के लिए इंजन, जेनरेटर और पावर सॉल्यूशन बनाती है। कंपनी के इंजन ट्रक, बस, निर्माण उपकरण, खनन मशीनों और बिजली उत्पादन में इस्तेमाल होते हैं। यह अमेरिकी कंपनी Cummins Inc. की भारतीय इकाई है।

अदाणी पावर ने जेपी पावर में ली हिस्सेदारी; निवेशकों में शेयर खरीदने की होड़, 20% का लगा अपर सर्किट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।