Get App

Daily Voice : बाजार में किसी बड़ी गिरावट का डर नहीं, शॉर्ट टर्म में राज्यों के चुनाव नतीजे दिखाएंगे असर

Daily Voice : शैलेन्द्र कुमार का मानना है कि ट्रैवल और मनोरंजन थीम से कमाई करने वाली कंपनियों में आगे तेजी देखने को मिलेगी। देश में ट्रैवल और मनोरंजन थीम का भविष्य बहुत अच्छा है। देश में प्रति व्यक्ति आय में बढ़त के साथ ही इन सेक्टर्स में भी तेजी आएगी। शैलेन्द्र कुमार की राय है कि आगे सीमेंट कंपनियों के मार्जिन प्रोफाइल में लगातार सुधार होगा और इनकी आय में भी सुधार की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 29, 2023 पर 11:57 AM
Daily Voice : बाजार में किसी बड़ी गिरावट का डर नहीं, शॉर्ट टर्म में राज्यों के चुनाव नतीजे दिखाएंगे असर
शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि वो मनोरंजन पार्क सेक्टर की मजबूत कंपनियों और कुछ टेक्नोलॉजी कंपनियों को निवेश के नजरिए से प्राथमिकता देते हैं

नारनोलिया फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश अधिकारी (सीआईओ) शैलेन्द्र कुमार का मानना है कि निफ्टी में किसी बड़ी गिरावट की आशंका नहीं है क्योंकि यह 17.5 गुना FY25 ईपीएस पर कारोबार कर रहा है। उन्हें उम्मीद है कि शॉर्ट टर्म में तीन दिसंबर को घोषित होने वाले पांच राज्यों के चुनावों के नतीजे बाजार पर असर डालेंगे। मनीकंट्रोल को दिए एक साक्षात्कार में फंड प्रबंधन और निवेश सलाहकार के तौर पर 20 सालों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि वो मनोरंजन पार्क सेक्टर की मजबूत कंपनियों और कुछ टेक्नोलॉजी कंपनियों को निवेश के नजरिए से प्राथमिकता देते हैं।

उनका मानना है कि ट्रैवल और मनोरंजन थीम से कमाई करने वाली कंपनियों में आगे तेजी देखने को मिलेगी। देश में ट्रैवल और मनोरंजन थीम का भविष्य बहुत अच्छा है। देश में प्रति व्यक्ति आय में बढ़त के साथ ही इन सेक्टर्स में भी तेजी आएगी। शैलेन्द्र कुमार की राय है कि आगे सीमेंट कंपनियों के मार्जिन प्रोफाइल में लगातार सुधार होगा और इनकी आय में भी सुधार की उम्मीद है।

रेलवे सेक्टर पर बात करते हुए शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि भारतीय रेलवे और मेट्रो द्वारा दिए गए भारी ऑर्डरों ने उन कंपनियों के स्टॉक मूल्यों में बड़े पैमाने पर री-रेटिंग की शुरुआत की है जो टायर-1 आपूर्तिकर्ता हैं। हालांकि ऑर्डर में ये तेजी कुछ और समय तक बनी रहेगी, लेकिन वैल्यूएशन मल्टीपल में आगे कोई उछाल नहीं है। अब, टियर-2 और टियर-3 आपूर्तिकर्ताओं की तरफ देखना बेहतर रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें