Get App

Daily Voice:बाजार में देखने को मिल सकता है जोरदार बाउंसबैक,ऑटो कैपिटल गुड्स और इंडस्ट्रियल सेक्टर लग रहे अच्छे

आशुतोष तिवारी ने कहा कि 2-3 साल के निवेश अवधि को ध्यान में रखें तो ऑटो सेक्टर अच्छा नजर आ रहा है। 3 सालों की मंदी के बाद अब हमें ऑटो सेक्टर के वॉल्यूम में सिक्लिकल रिकवरी की संभावना नजर आ रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2022 पर 12:54 PM
Daily Voice:बाजार में देखने को मिल सकता है जोरदार बाउंसबैक,ऑटो कैपिटल गुड्स और इंडस्ट्रियल सेक्टर लग रहे अच्छे
आशुतोष तिवारी ने कहा कि हाल के गिरावट के बाद अब हमें आईटी सेक्टर के चुनिंदा शेयरों पर नजर रखनी चाहिए। डॉलर के मुकाबले रूपये में आई कमजोरी से इनको फायदा मिलेगा

मनीकंट्रोल से हुई अपनी एक बातचीत में Equirus के मैनेजिंग डायरेक्टर आशुतोष तिवारी ने बाजार की दशा-दिशा और आगे की चाल पर अपनी राय रखी। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि जब तक बाजार में आगे और बड़ा करेक्शन नहीं आता तब तक इस पर रिटेल निवेशकों का भरोसा कायम रहेगा और बाजार में घरेलू निवेशकों का पैसा आना जारी रहेगा। उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि पिछले 2 सालों के दौरान रिटेल निवेशकों ने इक्विटी मार्केट में जोरदार कमाई की है। इस अवधि में डेट और गोल्ड जैसे निवेश विकल्पों में अच्छा रिटर्न नहीं मिला है।

बाजार में और हल्के-फुल्के करेक्शन की संभावना से इनकार नहीं, लेकिन दिखेगा जोरदार बाउंस बैक

बाजार में आई गिरावट पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि अभी हम बाजार में और हल्के-फुल्के करेक्शन की संभावना से इनकार नहीं कर सकते हैं लेकिन हमारा मानना है कि बाजार में आगे के लिए बड़े बाउंसबैक की संभावना बन रही है। उन्होंने आगे कहा कि घरेलू ग्रोथ में एक बार फिर तेजी आती नजर आ रही है। देश की रूरल इकोनॉमी में पिछले 1-2 महीनों से रिकवरी आती दिखी है। यह इकोनॉमी के साथ ही बाजार के लिए भी अच्छा संकेत है।

तत्काल किसी मंदी की संभावना नहीं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें