Dalal Street Week Ahead: बीते सप्ताह शेयर बाजार फ्लैट नोट पर क्लोज हुए, यानि कि पूरे सप्ताह को मिलाकर इनमें न गिरावट रही और न ही तेजी। नए सप्ताह में Q3 वित्तीय नतीजे, महंगाई का डेटा समेत कई महत्वपूर्ण कारक बाजार का मूड तय करने के लिए तैयार हैं। इस बीच, निवेशकों की नजर 21,834 की नई ऊंचाई पर पहुंचने के बाद निफ्टी के 22,000 अंक की ओर बढ़ने पर होगी। 5 जनवरी को समाप्त सप्ताह में निफ्टी 0.1 प्रतिशत गिरकर 21,710 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 0.3 प्रतिशत गिरकर 72,026 पर बंद हुआ। सेक्टरों में, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मीडिया सबसे ज्यादा लाभ में रहे, जबकि आईटी और मेटल सबसे ज्यादा घाटे में रहे। आने वाले सप्ताह में शेयर बाजार किस दिशा में मूव करेंगे, ये जिन 10 अहम फैक्टर्स से तय होगा, आइए डालते हैं उन पर एक नजर...
