डिजिटल कम्यूनिकेशन कमीशन (digital communication commission(DCC) की आज अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में कैपिटव यूजर्स के लिए स्पेक्ट्रम चार्ज के संबंध में चर्चा हो सकती है और इस पर निर्णय लिया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो आज होने वाली DCC की मीटिंग में कैपिटव यूजर्स के लिए स्पेक्ट्रम चार्ज बढ़ाने पर फैसला आ सकता है। इसके साथ ही सरकारी कंपनियों के लिए कैपटिव स्पेक्ट्रम यूजेस चार्ज में बढ़ोतरी भी मुमकिन है। सरकार ने 2012 से इस पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन आज की बैठक में इसमें बदलाव होने की संभावना है। देश की दिग्गज कंपनियां ONGC, GAIL, RailTel आदि कैपटिव स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करती हैं।
