Get App

डीलर्स ने आज इन 2 स्टॉक्स में कराई बंपर बाईंग, इस स्टॉक में 2-3 दिनों में दिखेगा 4% का उछाल

TRENT के स्टॉक पर आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई है। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स की इस स्टॉक में BTST करने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि इस स्टॉक में 2-3 दिनों में 3-4% का उछाल संभव है। डीलर्स का कहना है कि HNIs की तरफ से नतीजों से पहले खरीदारी देखने को मिली है

Yatin Motaअपडेटेड Apr 27, 2023 पर 6:47 PM
डीलर्स ने आज इन 2 स्टॉक्स में कराई बंपर बाईंग, इस स्टॉक में 2-3 दिनों में दिखेगा 4% का उछाल
RBL BANK के स्टॉक में डीलर्स ने खरीदारी करवाई। डीलर्स का मानना है कि शेयर में 165-170 का पोजीशनल लक्ष्य देखने को मिल सकता है

बाजार की सुबह सुस्त शुरूआत के बाद फिर से दोपहर बाद बुल्स ने दम दिखाया। निफ्टी 17900 के करीब पहुंच गया। IT शेयरों ने भी बाजार जोश भरा। बैंक निफ्टी भी 43,000 पार करने को बेताब नजर आया। सभी सेक्टर हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। मिडकैप-स्मॉल कैप भी फुल जोश में नजर आये। आज HUL का चौथी तिमाही में कमजोर प्रदर्शन देखने को मिला। मुनाफा, आय दोनों अनुमान से कम रहे। मार्जिन भी करीब 1 परसेंट लुढ़क गया। 4 परसेंट की वॉल्यूम ग्रोथ से भी निराशा हुई। आज बाजार में डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में जोरदार ट्रेडिंग करवाई। सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने सूत्रों के हवाले से पता लगाया कि आज ट्रेंट और आरबीएल बैंक के शेयरों में खरीदारी होती हुई दिखाई दी।

यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ट्रेंट के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में 2-3 दिनों में 3-4% का उछाल संभव है। डीलर्स ने कहा कि नतीजों से पहले HNIs की तरफ से खरीदारी देखने को मिली है।

बैंक निफ्टी और निफ्टी का हीरो-जीरो ट्रेड करायेगा बंपर कमाई, प्रशांत सावंत के ये एफएंडओ कॉल्स देंगे मोटा मुनाफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें