Get App

Defence Stocks: इन 3 डिफेंस शेयरों में कमाई का मौका, नए वित्त वर्ष में दे सकते हैं 40% तक रिटर्न

Defence Stocks: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL), डेटा पैटर्न्स (Data Patterns) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) जैसे डिफेंस शेयर अगले 12 महीने में 40% तक रिटर्न दे सकते हैं। देश के रक्षा खर्च में बढ़ोतरी को देखते हुए एनालिस्ट्स ने यह अनुमान जताया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 02, 2024 पर 2:21 PM
Defence Stocks: इन 3 डिफेंस शेयरों में कमाई का मौका, नए वित्त वर्ष में दे सकते हैं 40% तक रिटर्न
Defence Stocks: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स ने FY24 के दौरान अपना अब तक का सबसे अधिक रेवेन्यू दर्ज किया

Defence Stocks: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL), डेटा पैटर्न्स (Data Patterns) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) जैसे डिफेंस शेयर अगले 12 महीने में 40% तक रिटर्न दे सकते हैं। देश के रक्षा खर्च में बढ़ोतरी को देखते हुए एनालिस्ट्स ने यह अनुमान जताया है। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) का मानना है कि ग्लोबल भूराजनीतिक तनाव और आत्मनिर्भरता पर भारत के बढ़ते फोकस से देसी डिफेंस कंपनियों के ऑर्डर और रेवेन्यू में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

इसे देखते हुए ब्रोकरेज ने जहां हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और डेटा पैटर्न के शेयरों को कवर करना शुरू किया। वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स पर इसने अपना पॉजिटिव रुख बरकरार रखा है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में जेफरीज को 15% की बढ़ोतरी की संभावना दिख रही है, जबकि डेटा पैटर्न के शेयर अगले 12 महीनों में 38% तक बढ़ने का अनुमान है।

वित्त 2024 में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 21,083 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। जेफरीज का मानना है कि यह सरकार डिफेंस एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक देश के साथ अलग संबंध बनाने पर जोर दे रही है, जो इस सेक्टर के लिए "सोने पर सुहागा" है। ब्रोकरेज को वित्त वर्ष 2024 से 2030 के बीच देश रक्षा खर्च दोगुना होने का अनुमान है। जेफरीज के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2030 तक भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट बढ़कर 7 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स ने वित्त वर्ष 2024 के दौरान अपना अब तक का सबसे अधिक रेवेन्यू 29,810 करोड़ रुपये दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 2023 के मुकाबले करीब 11% अधिक है। वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने भी वित्त वर्ष 2024 के दौरान 19,700 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कारोबार हासिल किया, जो पिछले साल से 13 फीसदी अधिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें