Get App

Delta Corp एक साल के निचले स्तर पर, इस कारण शेयर आए लोअर सर्किट पर

कैसिनो चेन डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) के शेयरों में आज भारी दबाव दिख रही है। GST (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) नोटिस पर आज यह 10 फीसदी टूटकर लोअर सर्किट पर आ गया। यह इसके लिए एक साल का निचला स्तर है। डेल्टा कॉर्प पर बकाया राशि और बढ़ गई है। जानिए इस पर कितना बकाया है और कंपनी का इस मामले में क्या कहना है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 16, 2023 पर 4:56 PM
Delta Corp एक साल के निचले स्तर पर, इस कारण शेयर आए लोअर सर्किट पर
बकाए के नोटिस को लेकर Delta Corp का कहना है कि टैक्स अधिकारियों ने जितना क्लेम किया है, वह ग्रॉस रेक अमाउंट की बजाय ग्रॉस बेट वैल्यू के ऊपर कैलकुलेट किया गया है।

कैसिनो चेन डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) के शेयरों में आज भारी दबाव दिख रही है। GST (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) नोटिस पर आज यह 10 फीसदी टूटकर लोअर सर्किट 126 रुपये (Delta Corp Share Price) पर आ गया। यह इसके लिए एक साल का निचला स्तर है। दिन के आखिरी में बीएसई पर यह 8.79 फीसदी की गिरावट के साथ 127.70 रुपये पर बंद हुआ है। शेयरों में बिकवाली का यह दबाव इसकी सब्सिडियरी डेल्टाटेक गेमिंग (Deltatech Gaming) को 6384 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस मिला है। इससे पहले भी डेल्टा कॉर्प को जीएसटी नोटिस मिल चुका है। डेल्टाटेक गेमिंग (पूर्व नाम गॉसियन नेटवर्क्स) Adda52 और Addagames जैसे गेमिंग ऐप चलाती है।

अब चुकाने हैं 23206 करोड़ रुपये

22 सितंबर को डेल्टा कॉर्प को 11140 करोड़ रुपये के टैक्स बकाए का नोटिस मिला था। इसके अलावा कंपनी की तीन सब्सिडियरीज कैसिनो, डेल्टिन डेंजोंग, हाईस्ट्रीट क्रूजेज और डेल्टा प्लेजर क्रूजेज को 5682 करोड़ रुपये का नोटिस मिला था। डेल्टाटेक गेमिंग को मिले 6384 करोड़ रुपये के टैक्स नोटिस को मिलाकर अब डेल्टा कॉर्प पर कुल देनदारी 23206 करोड़ रुपये की हो गई है। इसकी तुलना में डेल्टा कॉर्प का फुल मार्केट कैप करीब 3400 करोड़ रुपये है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक डेल्टाटेक गेमिंग अगर टैक्स बकाया नहीं चुकाती है तो इसे सेंट्रल जीएसटी एक्ट, 2017 के सेक्शन 74(1) के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें