Get App

टाटा मोटर्स की दोनों कंपनियां अब खुद तय कर सकेंगी अपनी राह: एन चंद्रशेखरन

Tata Motors Demerger: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा मोटर्स के डीमर्जर के बाद बनी दोनों कंपनियां अब अपनी दिशा खुद स्वतंत्र रूप से तय कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि अब तक कमर्शियल व्हीकल डिवीजन का मुनाफा पैसेंजर व्हीकल बिजनेस की कैपिटल एक्सपेंडिचर जरूरतों को पूरा करता था। लेकिन अब दोनों कंपनियां अपने संसाधनों और रणनीति पर अलग-अलग ध्यान दे पाएंगी

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Nov 12, 2025 पर 1:28 PM
टाटा मोटर्स की दोनों कंपनियां अब खुद तय कर सकेंगी अपनी राह: एन चंद्रशेखरन
Tata Motors (Commercial Vehicles) के शेयर बुधवार 12 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हुए

Tata Motors Demerger: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा मोटर्स के डीमर्जर के बाद बनी दोनों कंपनियां अब अपनी दिशा खुद स्वतंत्र रूप से तय कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि अब तक कमर्शियल व्हीकल डिवीजन का मुनाफा पैसेंजर व्हीकल बिजनेस की कैपिटल एक्सपेंडिचर जरूरतों को पूरा करता था। लेकिन डीमर्जर के बाद अब दोनों कंपनियां अपने संसाधनों और रणनीति पर अलग-अलग ध्यान दे पाएंगी।

एन चंद्रशेखरन, टाटा मोटर्स के चेयरमैन भी है। उन्होंने बुधवार 12 नवंबर को टाटा मोटर्स लिमिटेड (कमर्शियल व्हीकल) की लिस्टिंग के मौके पर ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा, “टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) को अभी तक हमेशा टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स (TMCV) के प्रदर्शन से सपोर्ट मिलता रहा। असल में, कैश फ्लो कमर्शियल व्हीकल्स (CV) बिजनेस से आता था और पैसेंजर व्हीकल (PV) यूनिट के कैपिटल एक्सपेंडिचर में समा जाता था। इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना था कि दोनों कंपनियां मजबूत हों और उनकी दिशा स्पष्ट हो।”

"2017-18 में आया था डिमर्जर का विचार"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें