Dividend Stocks: ये 5 कंपनियां दे रही हैं ₹125 तक का डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल

Dividend Stocks: 5 कंपनियों दिसंबर तिमाही के रिजल्ट के बाद अपने शेयरधारकों को ₹125 तक का डिविडेंड का तोहफा दे रही हैं। इनमें सरकारी और प्राइवेट, दोनों सेक्टर की कंपनियां हैं। चेक करें रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल।

अपडेटेड Feb 05, 2026 पर 11:04 PM
Story continues below Advertisement
पेज इंडस्ट्रीज ने ₹125 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

Dividend Stocks: शेयर बाजार में डिविडेंड पसंद करने वाले निवेशकों के लिए यह हफ्ता खास रहने वाला है। कई कंपनियों ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है, जिनमें कुछ स्टॉक्स ₹125 प्रति शेयर तक का रिटर्न दे रहे हैं। मजबूत तिमाही नतीजों और स्थिर कैश फ्लो के दम पर ये कंपनियां शेयरधारकों को इनाम दे रही हैं। रिकॉर्ड डेट नजदीक होने के चलते इन डिविडेंड स्टॉक्स पर बाजार की खास नजर रहने वाली है।

Power Finance Corporation

सरकारी कंपनी Power Finance Corporation (PFC) का कोर परफॉर्मेंस मजबूत रहा। कंपनी का NII सालाना आधार पर 19.4 प्रतिशत बढ़कर ₹5,606.5 करोड़ पहुंचा, जबकि नेट प्रॉफिट 14.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹4,763.3 करोड़ रहा। मुनाफे को सपोर्ट सितंबर तिमाही के ₹242 करोड़ के मुकाबले प्रोविजन में 98 प्रतिशत की तेज गिरावट से मिला, जो घटकर सिर्फ ₹5 करोड़ रह गया।


PFC के बोर्ड ने ₹4 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 तय की गई है।

Page Industries

दिसंबर तिमाही में Page Industries का मुनाफा सालाना आधार पर 7.4 प्रतिशत घटकर ₹189.5 करोड़ रहा। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 5.6 प्रतिशत बढ़कर ₹1,386.8 करोड़ हो गया, जबकि EBITDA 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹318 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन लगभग स्थिर रहा और 22.9 प्रतिशत पर बना रहा।

कंपनी ने ₹125 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 11 फरवरी 2026 तय की गई है।

Hero MotoCorp Ltd

हीरो मोटोकॉर्प ने Q3 में ₹1,348.5 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि PBT (एक्सेप्शनल आइटम्स से पहले) सालाना आधार पर 19% बढ़कर ₹1,896 करोड़ रहा। तिमाही रेवेन्यू ₹12,328.3 करोड़ रहा। इसे बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और अब तक की सबसे ऊंची पार्ट्स रेवेन्यू का सपोर्ट मिला। EBITDA ₹1,809.9 करोड़ रहा और मार्जिन 14.7% पर पहुंच गया, जो प्राइसिंग एक्शन और ऑपरेशनल एफिशिएंसी से मजबूत हुआ।

कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए 5,500% का अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया है, यानी ₹2 फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹110 का डिविडेंड मिलेगा। 11 फरवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। कंपनी ने बताया है कि 7 मार्च 2026 तक डिविडेंड का भुगतान पूरा कर दिया जाएगा।

RVNL

सरकारी रेल कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 3.7 पर्सेंट बढ़कर ₹323 करोड़ रहा। रेवेन्यू सालाना आधार पर 2.6 प्रतिशत बढ़कर ₹4,684 करोड़ हो गया। EBITDA सालाना आधार पर 8 प्रतिशत घटकर ₹220.8 करोड़ रह गया। EBITDA मार्जिन 50 बेसिस पॉइंट गिरकर 4.7 प्रतिशत पर आ गया, जो पिछले साल 5.2 प्रतिशत था।

RVNL के बोर्ड ने ₹1 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 11 फरवरी तय की गई है।

VRL Logistics

VRL Logistics का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़कर ₹64.75 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹59.42 करोड़ था। हालांकि, तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय ₹831 करोड़ पर स्थिर रही। कॉन्ट्रैक्ट री-स्ट्रक्चरिंग और लो-मार्जिन बिजनेस से स्वेच्छा से बाहर निकलने के चलते वॉल्यूम पर असर पड़ा।

कंपनी के बोर्ड ने ₹5 प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट बाद में घोषित की जाएगी।

Multibagger Stock: रिकॉर्ड हाई से 44% टूटा मल्टीबैगर स्टॉक, क्या अब है खरीदने का मौका? जानिए एक्सपर्ट की राय

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।