Get App

Dividend Stocks: अगले सप्ताह 36 कंपनियों के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट; Tata Motors, Asian Paints, Raymond समेत ये नाम शामिल

कुछ कंपनियों ने इंटरिम डिविडेंड तो कुछ ने वित्त वर्ष 2024 के लिए फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। Tata Chemicals ने शेयरधारकों के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर साधारण शेयर पर 15 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। Asian Paints शेयरधारकों को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 28.15 रुपये का फाइनल डिविडेंड दे रही है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 09, 2024 पर 8:52 AM
Dividend Stocks: अगले सप्ताह 36 कंपनियों के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट; Tata Motors, Asian Paints, Raymond समेत ये नाम शामिल
घोषित किए गए डिविडेंड पर कंपनियों की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी।

Dividend Stocks Next Week: 10 जून से शुरू हो रहे सप्ताह में कई कंपनियों की ओर से घोषित हो चुके डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट पड़ रही है। रिकॉर्ड डेट तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। कुछ कंपनियों ने इंटरिम डिविडेंड तो कुछ ने वित्त वर्ष 2024 के लिए फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। आइए जानते हैं कि अगले सप्ताह किस तारीख पर किस कंपनी के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट है...

10 जून

Dr. Lal PathLabs Ltd: कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 6 रुपये का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। इस पर कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी।

Nelco Ltd: कंपनी शेयरधारकों को 2.2 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने वाली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें