Doms Industries Share Price: स्टेशनरी और आर्ट प्रोडक्ट कंपनी डोम्स इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज खरीदारी का अच्छा माहौल दिखा। करीब तीन साल पहले लिस्ट हुई डोम्स के शेयरों ने आईपीओ निवेशकों को ताबड़तोड़ स्पीड से रिटर्न दिया है। आगे की बात करें तो ब्रोकरेज फर्म एंटीक ने इसकी खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की तो इसके शेयर मुनाफावसूली वाले मार्केट में भी उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 2.24% की बढ़त के साथ ₹2560.90 पर है। इंट्रा-डे में यह 6.47% उछलकर ₹2666.95 तक पहुंच गया था। आगे की बात करें तो इसे कवर करने वाले ओवरऑल 11 एनालिस्ट्स में से 9 ने खरीदारी, 1 ने होल्ड और 1 ने सेल रेटिंग दी है।
