DroneAcharya Aerial Innovations share price: ड्रोनाचार्य एरियल इनोवेशन के शेयर सोमवार 18 मार्च को शुरुआती कारोबार में करीब 5 प्रतिशत उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी उसे इंडियन आर्मी से एक अहम ऑर्डर मिलने की खबर के बाद आई। आर्मी ने जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना की ड्रोन लैब के लिए कंपनी को आईटी हार्डवेयर की सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। सुबह 9.41 बजे, ड्रोनाचार्य एरियल इनोवेशन के शेयर बीएसई पर 6.80 रुपये या 4.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 145.75 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।
ड्रोनाचार्य एरियल इनोवेशन ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसे ड्रोन लैब के लिए सीपीयू, मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस जैसे आईटी हार्डवेयर की सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट मिला है, जिसका इस आधुनिक लैब को बनाने और उसे चलाने में अहम योगदान होगा। कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में ड्रोन लैब बनाने के लिए भारतीय सेना से यह कॉन्ट्रैक्ट पाकर हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "यह कॉन्ट्रैक्ट ड्रोनआचार्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, और हमें देश की सुरक्षा और तकनीकी उन्नति में योगदान देने वाली योजनाओं का हिस्सा बनने पर पर गर्व है।"
इसके अलावा कंपनी को अर्थट्री एनवायरो प्राइवेट लिमिटेड से प्रिसिजन मैपिंग सिस्टम की सप्लाई का भी ऑर्डर भी मिला है। लिमिटेड और उत्तरी कमान से ड्रोन नियंत्रकों का आपूर्ति आदेश प्राप्त किया। वहीं नॉर्दन कमांड से इसे ड्रोन कंट्रोलर्स की सप्लाई का ऑर्डर मिला है।
ड्रोनाचार्य एरियल इनोवेशन के शेयरों में पिछले एक महीने में 18.96 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं पिछले 6 महीने में इसका शेयर 18.21 फीसदी गिरा है। हालांकि पिछले एक साल में इसने 23.13% का रिटर्न दिया है। ड्रोनाचार्य एरियल इनोवेशन के शेयरों का 52-वीक हाई 221 रुपये है, जो इसने 27 अक्टूबर 2023 को छुआ था। तबसे इसमें करीब 33.98 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। वहीं इसका 52-हफ्ते के निम्नतम स्तर का 111.15 रुपये है, जहां से यह 31.26 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है।