Easy Trip Planners Share Price: ऑनलाइन ट्रैवल सर्विसेज मुहैया कराने वाली ईजमायट्रिप की पैरेंट कंपनी ईजी ट्रिप प्लानर्स ने मेडिकल टूरिज्म इंडस्ट्री में एंट्री मार रही है। कंपनी ने खुलासा किया कि इसके बोर्ड ने 60 करोड़ रुपये में रोल्निड इंटरनेशनल की 30 फीसदी और 30 करोड़ रुपये में पीफ्लेज होम हेल्थकेयरर सेंटर की 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि शेयरों पर अभी इसका कुछ खास असर नहीं दिखा और आज BSE पर यह 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 41.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 42.95 रुपये की ऊंचाई और 41.30 रुपये के निचले स्तर तक आ गया था।
