Get App

₹2.36 लाख में मिल रहा एक शेयर, फिर भी है सस्ता, ₹5.84 लाख हो सकती है असली कीमत, यहां जानें कारण

एल्सिड इनवेस्टमेंट्स (Elcid Investments) अब देश का सबसे महंगा स्टॉक बन गया। मगंलवार 29 अक्टूबर को इसकी कीमत एक दिन में ₹3.53 से बढ़कर सीधे ₹2,36,250 रुपये पर पहुंच गई, यानी 66,92,535% की बढ़ोतरी। यह अपने आप में एक अनोखा और अद्भुत रिकॉर्ड है, जो इसके पहले शेयर बाजार में सुनने या देखने को मिला हो

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 30, 2024 पर 4:48 PM
₹2.36 लाख में मिल रहा एक शेयर, फिर भी है सस्ता, ₹5.84 लाख हो सकती है असली कीमत, यहां जानें कारण
Elcid Investments के शेयरों का भाव एक दिन में करीब 66,92,535% रुपये बढ़ गया

Elcid Investments Shares: एल्सिड इनवेस्टमेंट्स (Elcid Investments) अब देश का सबसे महंगा स्टॉक बन गया। मगंलवार 29 अक्टूबर को इसकी कीमत एक दिन में ₹3.53 से बढ़कर सीधे ₹2,36,250 रुपये पर पहुंच गई, यानी 66,92,535% की बढ़ोतरी। यह अपने आप में एक अनोखा और अद्भुत रिकॉर्ड है, जो इसके पहले शेयर बाजार में सुनने या देखने को मिला हो। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि इतनी उछाल के बावजूद एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह शेयर अभी भी फंडामेंटल से काफी सस्ते भाव पर कारोबार कर रहा है। यह पूरा मामला क्या है, आइए इसे समझते हैं।

दरअसल एल्सिड इनवेस्टमेंट्स एक होल्डिंग कंपनी है। यानी यह दूसरी कंपनियों में निवेश करती है, पैसा लगाती है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने एक दिन में इन होल्डिंग कंपनियों की असली वैल्यू का पता लगाने के लिए एक नीलामी आयोजित की थी। इस प्राइस डिस्कवरी सिस्टम कहते हैं। इसी नीलामी में एल्सिड इनवेस्टमेंट्स के शेयरों की वैल्यू करीब 66,92,535% बढ़ गई और यह MRF लिमिटेड को पीछे छोड़कर देश का सबसे महंगा शेयर बन गया।

इससे पहले MRF का स्टॉक ₹1.22 लाख प्रति शेयर के भाव ट्रेड कर रहा था, लेकिन Elcid ने उसे काफी पीछे छोड़ दिया। BSE की ओर से आयोजित ऑक्शन में Elcid के शेयरों का भाव एक समय 4.58 लाख रुपये तक पहुंच गया था, लेकिन अंत में इसका भाव ₹2.25 लाख पर डिस्कवर हुआ।

फंडामेंटल्स क्या कहते हैं?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें