इलेक्ट्रिकल अप्लायंसेज बनाने वाली कंपनियों के लिए राहत की खबर है। सूत्रों के मुताबिक सरकार क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर्स (QCOs) को लागू करने की समयसीमा को 6 महीने से लेकर 1 साल तक आगे बढ़ा सकती है। सूत्रों के हवाले से मिल जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रिकल अप्लायंसेज कंपनियों को राहत मिलेगी। इन कंपनियों को सेफ्टी स्टैंडर्ड से जुड़े क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर्स (QCOs) को लागू करने के लिए 6-12 महीने का समय और मिल सकता है। इन आदेशों के तहत AC, फ्रिज, RO, एयर प्यूरिफायर और हेयर ड्रायर सहित 94 प्रोडक्ट्स पर QCOs लागू होना है। इनमें 240 V (सिंगल फेज) और 415 V (3 फेज) वाले अप्लायंसेज शामिल हैं। इन आदेशों के दायरे में घरेलू और कमर्शियल दोनों अप्लायंसेज आते हैं। DPIIT ने BIS के साथ पिछले साल ये QCOs जारी किए थे।
