Get App

‘मेरी पार्टनर आधी भारतीय, बेटे का नाम चंद्रशेखर पर': एलन मस्क ने विनोद खोसला के आरोपों पर किया पलटवार

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) और अरबपति निवेशक विनोद खोसला (Vinod Khosla) के बीच सोशल मीडिया पर नस्लवाद को लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है। इस विवाद की शुरुआत एलन मस्क के एक पोस्ट से हुई, जिसमें उन्होंने कहा था कि पूरी दुनिया की आबादी में श्वेत लोगों का अनुपात तेजी से घट रहा है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 28, 2026 पर 1:25 PM
‘मेरी पार्टनर आधी भारतीय, बेटे का नाम चंद्रशेखर पर': एलन मस्क ने विनोद खोसला के आरोपों पर किया पलटवार
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) और अरबपति निवेशक विनोद खोसला (Vinod Khosla)

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) और अरबपति निवेशक विनोद खोसला (Vinod Khosla) के बीच सोशल मीडिया पर नस्लवाद को लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है। इस विवाद की शुरुआत एलन मस्क के एक पोस्ट से हुई, जिसमें उन्होंने कहा था कि पूरी दुनिया की आबादी में श्वेत लोगों का अनुपात तेजी से घट रहा है। मस्क की इस टिप्पणी पर खोसला ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे नस्लवादी करार दिया।

खोसला ने आरोय लगाया कि एलन मस्क WAGA (व्हाइट अमेरिका ग्रेट अगेन) के एजेंडे को बढ़ावा देना चाहते हैं, न कि MAGA (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) के एजेंडे को। यहां तक कि उन्होंने मस्क की कंपनी में काम कर रहे गैर-श्वेत और सभ्य श्वेत लोगों से नौकरी छोड़ने से भी अपील कर दी। खोसला ने लिखा, "एलन मस्क MAGA (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) नहीं चाहते, बल्कि WAGA (व्हाइट अमेरिका ग्रेट अगेन) चाहते हैं, जहां नस्लवाद को महान और वांछनीय माना जाए। टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स में काम कर रहे सभी गैर-श्वेत कर्मचारी और सभी श्वेत कर्मचारी इस्तीफा देकर हमारे पोर्टफोलियो में शामिल हों। अपने लिंक्डइन प्रोफाइल हमें ईमेल करें।”

एलन मस्क का पलटवार

खोसला के इस बयान पर एलन मस्क ने तीखी प्रतिक्रिया दी और उन्हें 'घमंडी गधा' बताया। मस्क ने अपने बचाव में निजी उदाहरण देते हुए लिखा कि उनका यह बयान किसी नस्लवादी सोच से प्रेरित नहीं है। मस्क ने लिखा, "“विनोद, तुम इतने घमंडी हो कि तुमने अपने घर के पास पब्लिक बीच पर लोगों के आने पर रोक लगाने की कोशिश की। तूम अब पूरी तरह रिटार्ड हो गए हो। मेरी पार्टनर शिवोन आधी भारतीय हैं और उनके साथ मेरे सबसे बड़े बेटे का नाम महान भारतीय भौतिकशास्त्री चंद्रशेखर के सम्मान में रखा गया है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें