डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद एलॉन मस्क पर लोगों की नजरें लगी हैं। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने का सबसे ज्यादा फायद मस्क को हो सकता है। मस्क इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी टेस्ला के सीईओ हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और स्पेसएक्स भी ट्रंप की कंपनियां हैं। दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव में जीत के कुछ ही मिनट बाद ट्रंप ने फ्लोरिडा में अपने सपोर्ट्स को संबोधित किया। इसमें उन्होंने मस्क का भी जिक्र किया। अपने संबोधन में कई बार मस्क का नाम लेने से यह पता चलता है कि ट्रंप के लिए मस्क का क्या मतलब है। दरअसल, मस्क ने ट्रंप के चुनाव प्रचार में बड़ी भूमिका निभाई है।