Engineers India Shares Price: इंजीनियर्स इंडिया ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) आधारित निगरानी के लिए डिटेक्ट टेक्नोलॉजीज (Detect Technologies) के साथ एक समझौता किया है। कंपनी ने शनिवार 13 अप्रैल को जारी एक बयान में बताया कि इस तकनीक से न सिर्फ भारत और विदेशों में उसके प्रोजेक्ट्स की निगरानी की जा सकेगी, बल्कि वहां सेफ्टी से जुड़े नियमों का पालन भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। कंपनी ने कहा कि इस समझौते का उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षा के उपायों को सुनिश्चित करना है। इसके लिए इन कार्यस्थलों पर AI-आधारित कैमरे, ड्रोन और क्लाउड कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैनात किया जा सकेगा। इससे न सिर्फ कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं और चोटों को कम किया जा सकेगा, बल्कि प्रोजेक्ट के प्रगति की निगरानी भी की जा सकेगी।
