Nifty का 16,828 का हालिया लो लेवल 2022 में सितंबर और अक्टूबर के लो लेवल जैसा है। यह आगे अहम सपोर्ट लेवल होगा। 17,207.25 के लेवल से शुरू हुई तेजी के बाद निफ्टी कभी पिछले हफ्ते के लो के नीचे बंद नहीं हुआ है। यह पॉजिटिव अंडरटोन का संकेत है। वीकली टाइमफ्रेम पर निफ्टी ने इनसाइड बार कैंडल बनाया है। यह प्राइसेज में उतार-चढ़ाव में कमी का संकेत है। Nifty के लिए पहले 18,050 पर सपोर्ट है। इस लेवल के टूटने के बाद अगला सपोर्ट 17,800 पर है। तेजी की स्थिति में 18,458 पर रेसिस्टेंस मिलेगा। इस लेवल को पार कर जाने के बाद अगला रेसिस्टेंस लेवल 18,887 होगा। निफ्टी के लिए ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव दिख रहा है।