सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठालवे, निर्मल बंग के नीरव छेड़ा और SSJ फाइनेंस के विरल छेड़ा के बीच मुकाबला होगा। विरल छेड़ा इस खेल में पहली बार जुड़ रहे हैं। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। पहले कोराबारी दिन की अमोल अठावले की टॉप कॉल IDBI BANK रही जिसने 5% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की नीरव छेड़ा की टॉप कॉल CENTURY TEXTILES रही जिसने 2.2% का रिटर्न दिया। पहले कोराबारी दिन की विरल छेड़ा की टॉप कॉल LAXMI ORGANIC रही जिसने 1% का रिटर्न दिया।
